
Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई : UPI से लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजाद चौक थाना क्षेत्र की एक महिला का मोबाइल ट्रेन से घर लौटते समय ऑटो में चोरी हो गया। बाद में उसी मोबाइल के जरिए उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लाखों रुपये निकाल लिए गए।

यूपीआई से 2.44 लाख रुपये की अवैध निकासी
पीड़िता के खाते से 13 से 16 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 2,44,562 रुपये की अवैध निकासी की गई। शिकायत पर थाना आजाद चौक में अपराध दर्ज किया गया।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी की पहचान
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, ऑटो की जानकारी और यूपीआई ट्रांजैक्शन का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान आयुष डागा के रूप में की।
आरोपी गिरफ्तार, नकदी और वाहन जब्त
गिरफ्तार आरोपी के पास से 70,000 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी आयुष डागा पूर्व में चोरी के लगभग एक दर्जन मामलों में रायपुर सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की जेलों में निरुद्ध रह चुका है।
एक अन्य आरोपी फरार
मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी:
आयुष डागा, पिता अनिल डागा, उम्र 26 वर्ष, निवासी हीरापुर कबीर नगर, रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



