March 3, 2026
Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ममता सोलर कंपनी में लोहे के स्क्रैप की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ममता सोलर कंपनी में लोहे के स्क्रैप की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sep 6, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला पुलिस ने एक सुनियोजित धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेटल पार्क फेस 02 स्थित ममता सोलर कंपनी में लोहे के स्क्रैप की धोखाधड़ी करने वाले सन्नी कुमार सिंह और प्रसन्न कुमार पटेल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी रवि अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सुनियोजित तरीके से दी गई धोखाधड़ी को अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी सन्नी कुमार सिंह ने ममता सोलर कंपनी में जाकर प्रार्थी अनुज कुमार को लोहे के स्क्रैप माल खरीदने की बात कही और सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी को अंजाम दिया। सन्नी ने अपने साथी प्रसन्न कुमार पटेल और रवि के साथ मिलकर इस षड्यंत्र को रचा।

दो वाहनों का इस्तेमाल, एक में पत्थर और सीमेंट
आरोपियों ने ममता सोलर कंपनी, उरला से वाहन टाटा ऐस (क्रमांक सीजी 04 जे बी 8666) में लोहे का स्क्रैप लोड किया। इसके साथ ही, उन्होंने उसी नंबर का एक दूसरा वाहन तैयार किया, जिसमें पत्थर और खराब सीमेंट की बोरियां भरी गईं। इस वाहन को त्रिपाल से ढककर धरमकांटे पर वजन कराने ले जाया गया, जिससे प्रार्थी को संदेह हुआ।

जप्त सामान और वाहनों की कीमत 5.67 लाख रुपये
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी सन्नी कुमार सिंह के कब्जे से टाटा ऐस वाहन (क्रमांक सीजी 04 जे बी 8666) जिसमें पत्थर, खराब सीमेंट की बोरियां और रेत लोड थी, जप्त किया। वहीं, प्रसन्न कुमार पटेल के कब्जे से उसी नंबर का दूसरा वाहन जप्त किया गया, जिसमें 3450 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप लोड था, जिसकी कीमत 1,17,300 रुपये आंकी गई। जप्त सामान और वाहनों की कुल कीमत 5,67,300 रुपये है।

थाना उरला में दर्ज हुआ मामला
थाना उरला पुलिस ने प्रार्थी अनुज कुमार (उम्र 36 वर्ष, निवासी मेटल पार्क फेस 02, ममता सोलर कंपनी) की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 296/2025, धारा 319, 336, 338, 340(2), 61(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
घटना 04 सितंबर 2025 को हुई, जब सन्नी कुमार सिंह (पिता त्रिभुवन सिंह, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टेकारी, थाना विधानसभा, रायपुर) ने ममता सोलर कंपनी में लोहे के स्क्रैप का सौदा किया। उसने वाहन टाटा ऐस (क्रमांक सीजी 04 जे बी 8666) में 3450 किलोग्राम स्क्रैप लोड किया। लेकिन, धोखाधड़ी के इरादे से उसी नंबर के दूसरे वाहन में पत्थर और खराब सीमेंट की बोरियां लोड कर धरमकांटे पर वजन कराने की कोशिश की। इस दौरान प्रार्थी को संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix