February 1, 2026
रायपुर में अंतर्राज्यीय कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तमिलनाडु के 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में अंतर्राज्यीय कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तमिलनाडु के 6 आरोपी गिरफ्तार

Jan 17, 2026

रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तमिलनाडु के त्रिची निवासी 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कार का कांच तोड़कर बैग चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता था।

96 घंटे में खुलासा

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने महज 96 घंटे के भीतर हजारों CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को झारखंड के रांची से पकड़ा।


रायपुर में दो बड़ी वारदातें

आरोपियों ने थाना गंज और देवेंद्र नगर क्षेत्र में खड़ी कारों का कांच तोड़कर लैपटॉप, टैब, नकदी और कीमती सामान से भरे बैग चोरी किए थे। दोनों मामलों में लाखों रुपये की चोरी हुई थी।


देशभर में सक्रिय गिरोह

जांच में सामने आया कि आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में वारदात कर चुके हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी होटलों में न रुककर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रुकते और बिना टिकट यात्रा करते थे।


सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटॉप, 1 टैब, 25 हजार रुपये नकद, 2 सोने के सिक्के और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। चोरी कर फेंका गया लैपटॉप भी 6 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया।


अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। अन्य राज्यों में भी इनकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix