
Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी के मामले में मध्यप्रदेश निवासी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना आमानाका क्षेत्र में मध्यप्रदेश निर्मित शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी मुख्य आरोपी सुनील लिलहरे को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अब तक कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

चंदनीडीह ओव्हरब्रिज पर रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
थाना आमानाका क्षेत्र के चंदनीडीह ओव्हरब्रिज के पास रायपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा कर उन्हें अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से 20 पेटी (कुल 240 बोतल) मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब, दो वाहन (क्रेटा सीजी/04/एनएल/6526 और स्विफ्ट डिजायर सीजी/04/पीटी/7788), और 5 मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामान की अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।

बैकवर्ड लिंकेज से मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने प्रकरण के बैकवर्ड लिंकेज पर गहन जांच की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अवैध शराब मध्यप्रदेश के लांजी निवासी सुनील लिलहरे से प्राप्त की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुनील लिलहरे की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में सुनील ने कमीशन पर शराब उपलब्ध कराने की बात स्वीकारी।
थाना आमानाका में दर्ज हुआ मामला
आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 219/25, धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जप्त सामान और वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर सख्ती
पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशन में रायपुर पुलिस ने सूचना संकलन और मुखबीरों के माध्यम से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी
नाम: सुनील लिलहरे
पिता: गंभीर लिलहरे
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: ग्राम टेकेपारा, थाना बहेला, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश
कार्रवाई में इनका योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु बघेल (थाना प्रभारी आमानाका), एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्रधान आरक्षक कुलदीप द्विवेदी, संदीप सिंह, बीरेंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु राठौड़, और थाना आमानाका से प्रधान आरक्षक बच्चन सिंह ठाकुर और देवेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



