February 1, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73 किलो गांजा सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73 किलो गांजा सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

Jan 29, 2026

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।


73 किलो गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट और 03 बटनदार चाकू बरामद किए हैं। इसके साथ ही आरोपी के पास से 1 लाख 87 हजार रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन और 01 टैब भी जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 41 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

 

गुप्त चैम्बर बनाकर घर से चल रही थी नशे की बिक्री

दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक-22, सासाहोली स्थित अटल निवास में एक महिला अपने घर से मादक पदार्थों और प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री कर रही है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के कमरे और आलमारियों में बनाए गए विशेष गुप्त चैम्बर से नशे का सामान और अन्य सामग्री बरामद की गई।


पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकारा

मौके पर पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में अपना नाम मधु मिश्रा बताया और स्वयं को मकान की स्वामी होना स्वीकार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने गांजा एवं प्रतिबंधित टेबलेट अपने कब्जे में रखना और उनकी बिक्री करना कबूल किया।

 

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 41/26 के तहत
धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: मधु मिश्रा
पति का नाम: परस मिश्रा
उम्र: 30 वर्ष

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix