Raipur में वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई : सघन अभियान चलाकर 61 फरार वारंटियों को भेजा गया जेल
पश्चिम रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम (DCP WEST) श्री संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में दिनांक 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान चलाकर कुल 61 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चला अभियान
यह सघन अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं संबंधित एसीपी अधिकारियों के मार्गदर्शन में पश्चिम रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली सुनिश्चित करना था।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
अभियान के दौरान थाना-वार वारंटियों की गिरफ्तारी इस प्रकार रही—
•थाना टिकरापारा – 17 स्थायी वारंट
•थाना कबीर नगर – 8 स्थायी वारंट, 1 गिरफ्तारी वारंट
•थाना न्यू राजेन्द्र नगर – 4 स्थायी वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट
•थाना सरस्वती नगर – 1 स्थायी वारंट, 6 गिरफ्तारी वारंट
•थाना आजाद चौक – 3 स्थायी वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट
•थाना डी.डी. नगर – 5 स्थायी वारंट
•थाना आमानाका – 4 स्थायी वारंट
•थाना पुरानी बस्ती – 4 स्थायी वारंट
•थाना मुजगहन – 2 गिरफ्तारी वारंट

अभियान का सारांश
इस विशेष अभियान में—
•46 स्थायी वारंट
•15 गिरफ्तारी वारंट
की तामीली की गई।
इस प्रकार कुल 61 वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



