March 2, 2026
Raipur Police की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी सहदेव जगत गिरफ्तार

Raipur Police की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी सहदेव जगत गिरफ्तार

Sep 14, 2025

रायपुर, 14 सितंबर 2025: रायपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित प्रकाश किराना स्टोर्स के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 पौवा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहदेव जगत (26 वर्ष), निवासी नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर के रूप में हुई है।

 


मुखबीर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

रायपुर पुलिस को अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा, रायपुर रेंज, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत रायपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) को अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था।

 

इसी कड़ी में, दिनांक 14 सितंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर के प्रकाश किराना स्टोर्स के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखे हुए है और उसे बेचने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री संजय सिंह, और नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री केशरी नंदन नायक ने तत्काल कार्रवाई के लिए प्रभारी एसीसीयू और थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देश दिए।

 


रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति, जिसका हुलिया मुखबीर द्वारा दी गई जानकारी से मेल खाता था, को चिह्नित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सहदेव जगत बताया।

 

टीम ने जब उसके पास मौजूद बोरी की तलाशी ली, तो उसमें 110 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,500 रुपये है। शराब को रखने और बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर सहदेव कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix