
Raipur Police की बड़ी कार्रवाई : 6.7 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
15 अक्टूबर 2025। रायपुर जिले के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवारपारा इलाके में पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 6 किलो 734 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹70,000 बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान की गई और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार से हुई है:
- रहीम सोनवानी, पिता स्व. भूरवा सोनवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवार पारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
- विकास मसीह, पिता स्व. प्रदीप मसीह, उम्र 35 वर्ष, मूल निवासी ग्राम विश्रामपुर, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार, फिलहाल सुभाष नगर देवार पारा, रायपुर निवासरत।
पुलिस ने बताया कि जाँच के दौरान दोनों के बैग से गांजा के कई पैकेट बरामद हुए। जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 6 किलो 734 ग्राम है।अपराध पंजीबद्ध, कड़ी कार्रवाई जारीदोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 633/25 के तहत धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जाँच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



