
रायपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 13 जून 2025: रायपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना गुढ़ियारी पुलिस ने 48 पौवा देशी मसाला शराब और एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स को बरामद किया, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹29,800 है।
पुलिस को 13 जून 2025 को सूचना मिली एक सूट की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स में हरे-पीले प्लास्टिक की बोरी में शराब लेकर रिंग रोड से बाजार चौक, गोगांव की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने प्रकाश इंडस्ट्रीज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अश्वनी कुमार साहू (48 वर्ष), निवासी गोगांव, पानी टंकी के पास, थाना गुढ़ियारी, रायपुर बताया।
आरोपी ने कबूल किया कि वह बोरी में रखी 48 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत ₹4,800) को बिक्री के लिए मोटरसाइकिल (कीमत ₹25,000) में ले जा रहा था। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 301/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
अश्वनी कुमार साहू, पिता स्व. मदन साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी गोगांव, पानी टंकी के पास, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



