March 7, 2026
Raipur में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी चोरी का खुलासा

Raipur में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी चोरी का खुलासा

Jan 19, 2026

थाना गंज पुलिस ने 04 दुकानों में चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी व सोना-चांदी सहित मशरूका जप्त
थाना गंज पुलिस ने तत्परता और तकनीकी विवेचना के माध्यम से रात्रि में दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, सोना-चांदी सहित मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

27 हजार से अधिक नगदी व कीमती सामान बरामद
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा वर्मा एवं राजेन्द्र सांवरा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी राशि 27,450 रुपये, सोने का लॉकेट (वजन 3.190 ग्राम), चांदी जैसी दिखने वाली 38 नग सिक्के, 01 नग नंदी बैल, 01 विवो कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग 8,000 रुपये) तथा 01 कीपैड मोबाइल (कीमत लगभग 1,000 रुपये) जप्त किया गया है।

 

शातिर चोर निकला मुख्य आरोपी
उल्लेखनीय है कि आरोपी शिवा वर्मा एक शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर में दो अपराध पंजीबद्ध हैं। वह पहले भी जेल निरुद्ध रह चुका है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी देवानंद बजाज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नर्मदापारा, रायपुर स्थित प्रताप थारवानी की तीन मंजिला दुकान किराये पर लेकर “अनंता किचन नोवेल्टी” नाम से दुकान संचालित करता है।

दिनांक 13.01.2026 की रात्रि दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात आरोपियों ने दुकान सहित आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। 14.01.2026 की सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला, जिसमें नगदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन चोरी होना पाया गया।

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में ACCU क्राइम एवं गंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया। पीड़ितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी के पास से दोनों आरोपियों को चोरी का मोबाइल बेचने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद मशरूका की बरामदगी की गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix