
Raipur: पायलट का तंज – “डबल इंजन सरकार उड़ा रही धुआं”
भूपेश पर दिए बयान पर कहा – मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बिलासपुर में होगी ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली
रायपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार सिर्फ धुआं उड़ा रही है, जनता को कोई ठोस सुविधा नहीं मिल रही।”

भूपेश बघेल को लेकर दिया बयान
भूपेश बघेल से जुड़े एक सवाल पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही है और संगठन मजबूत है।

बिलासपुर में होगा बड़ा आंदोलन
पायलट ने ऐलान किया कि कांग्रेस आगामी दिनों में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन बिलासपुर में करेगी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता शामिल होंगे। यह रैली सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगी।

भाजपा पर सीधा निशाना
पायलट ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने सिर्फ वादे किए, पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा – “जनता समझ चुकी है कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है, धरातल पर कुछ नहीं।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



