March 2, 2026
Raipur: पंडरी ताजनगर में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, हत्या की कोशिश का आरोप

Raipur: पंडरी ताजनगर में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, हत्या की कोशिश का आरोप

Jul 13, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी ताजनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां लव मैरिज करने वाली एक युवती ने अपने पति पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश की। लहूलुहान हालत में पति ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में आरोपी पत्नी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में जुर्म दर्ज किया गया है।

विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद तैय्यब, जो पेशे से टाइल्स मिस्त्री है, ने तीन साल पहले काजल यादव से लव मैरिज की थी। दोनों ताजनगर में किराए के मकान में रहते हैं और उनका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। काजल ने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।

चाकू से हमला, पति ने भागकर बचाई जान

विवाद इतना बढ़ गया कि काजल ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पति की पीठ और गले पर वार कर दिया। इसके साथ ही उसने हाथ-मुक्कों से भी पति की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद तैय्यब ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई और अपनी मां के घर पहुंचा। वहां उसने अपने रिश्तेदारों को घटना की पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी काजल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है, और लोग इस दुखद घटना पर हैरानी जता रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix