
Raipur : इस दिन राजधानी के 75% इलाकों में नहीं आएगा पानी, 6 घंटे रहेगा शटडाउन
रायपुर। राजधानी रायपुर के करीब 75 फीसदी इलाकों में 16 अक्टूबर की शाम को जल आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य किए जाने के कारण करीब 6 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिससे नगर निगम की 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी।

निगम अधिकारियों ने बताया कि संधारण कार्य पूरा होने के बाद शाम 5 बजे से जल विभाग टंकियों को भरने का काम शुरू करेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर की सुबह से नियमित जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे 16 अक्टूबर की सुबह अतिरिक्त पानी संग्रहित कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



