
Raipur : कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर को मिली 4 दिन की पुलिस रिमांड…
रायपुर: राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी को रायपुर लाकर 9 नवंबर को भाठागांव इलाके में सुरक्षा के बीच जुलूस निकालते हुए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

वीरेंद्र तोमर को 4 दिन की पुलिस रिमांड
रिमांड अवधि पूरी होने पर आज पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को दोबारा अदालत में पेश किया और आगे की जांच के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की। मामले की गंभीरता, उसके आपराधिक नेटवर्क की जटिलता और गहन पूछताछ की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अदालत ने पुलिस की अर्जी को मंजूरी दे दी। अब वीरेंद्र तोमर को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अगली पेशी 14 नवंबर को निर्धारित की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



