
Raipur निगम नेता-प्रतिपक्ष बदलने के बाद पहली सामान्य सभा
रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद आज सामान्य सभा की पहली बैठक है। इस बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जो पहले एक घंटे तक चलेगा। इस दौरान पार्षद शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नागरिक समस्याओं से जुड़े सवाल अधिकारियों से पूछ रहे हैं।
इस बार सामान्य सभा में 14 से 15 पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित सवाल लगाए गए हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। बैठक में शहर की सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, बिजली व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी।

14 अहम एजेंडों पर होगी चर्चा
प्रश्नकाल के बाद सामान्य सभा में कुल 14 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श और निर्णय लिया जाएगा। इनमें शहर के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, राजस्व वसूली, और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा शामिल है।

आकाश तिवारी बने रायपुर निगम के नेता प्रतिपक्ष
रायपुर नगर निगम की राजनीति में पिछले 10 महीनों से चल रहा विवाद आखिरकार थम गया है। निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने मंगलवार को आदेश जारी कर आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।
आकाश तिवारी ने संदीप साहू की जगह ली है, जो पिछले कार्यकाल में इस पद पर थे। नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस पार्षदों के बीच पिछले कई महीनों से मतभेद बने हुए थे। संगठन ने सामान्य सभा की बैठक से पहले फैसला लेकर इस विवाद को सुलझाने का काम किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



