
Raipur:नशे की गोलियां बेचने वाले तीन आरोपियों को 15 साल की सजा
2800 स्पास्मो टैबलेट बरामद, अदालत ने सुनाया कठोर फैसला
रायपुर। अमानाका पुलिस ने नशे की गोलियां बेचने वाले तीन आरोपियों को पकड़कर अदालत में पेश किया था। अब कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी को 15 साल कैद की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई नशा कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

ई-रिक्शा से करते थे सप्लाई
पुलिस के अनुसार, जून 2024 में अमानाका पुलिस और एंटी-क्राइम यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी ई-रिक्शा में बैठकर नशे की गोलियां बेच रहे हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2800 स्पास्मो टैबलेट बरामद किए थे।
गिरफ्तार आरोपी
इस मामले में पुलिस ने अमन सोनेकर उर्फ सनी, वीरेंद्र सोनी और गौतम सोनी को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी लंबे समय से नशे की गोलियां बेचने के धंधे में शामिल थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


