
रायपुर: लवली ढाबा में हुई हत्या का खुलासा, आरोपी मिस्त्री चुन्नू टंडन गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस ने आरंग थाना क्षेत्र के लवली ढाबा में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी चुन्नू टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कड़ी पूछताछ के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब भी जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
सूचक सजल चंद्राकर, जो एनएच–53 पर लवली ढाबा संचालित करता है, ने बताया कि वह 25 नवंबर 2025 को रायपुर काम से गया था। ढाबा में उस समय मिस्त्री चुन्नू टंडन और खाना बनाने वाला गोलू मौजूद थे।
शाम को वापस लौटने पर स्टाफ रूम में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह हत्या का मामला है। इसके बाद थाना आरंग में अपराध क्रमांक 677/25 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की जांच और टीम का गठन
हत्या की गंभीरता को देखते हुए उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने:
- एएसपी नया रायपुर – विवेक शुक्ला
- एएसपी क्राइम – संदीप मित्तल
- डीएसपी क्राइम – संजय सिंह
- सीएसपी माना – लम्बोदर पटेल
- प्रभारी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट
- थाना प्रभारी आरंग
को तेजी से आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना आरंग की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों व ढाबा कर्मचारियों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर भी लगाए गए।

पूछताछ में फंसा चुन्नू टंडन
जांच के दौरान ढाबा में कार्यरत मिस्त्री चुन्नू टंडन से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक वह लगातार बयान बदल रहा था, जिससे संदेह गहरा गया। कड़े सवालों और जुटाए गए साक्ष्यों का सामना न कर पाने पर अंततः चुन्नू टंडन ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- चुन्नू टंडन, पिता केशव टंडन
- उम्र – 35 वर्ष
- निवासी – तुमगांव भाठापारा वार्ड क्रमांक 02, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद
- वर्तमान पता – लवली ढाबा, आरंग, जिला रायपुर
पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त आलाजरब (हथियार) भी बरामद किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



