March 4, 2026
Little Flower School और CSPDCL को रायपुर नगर निगम का नोटिस, जानिए क्या है मामला …

Little Flower School और CSPDCL को रायपुर नगर निगम का नोटिस, जानिए क्या है मामला …

Jan 2, 2026

रायपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही रायपुर नगर निगम ने टैक्स वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। निगम आयुक्त विश्वदीप ने वर्ष 2026 के लिए 400 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया है। 31 दिसंबर तक निगम लगभग 100 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है, जबकि शेष 300 करोड़ की वसूली के लिए अब बड़े बकायादारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लिटिल फ्लावर स्कूल को अल्टीमेटम

नगर निगम के जोन-5 अंतर्गत आने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल पर वर्ष 2016-17 से अब तक ₹2 करोड़ 1 लाख 19 हजार 159 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। निगम ने स्कूल प्रबंधन को अंतिम डिमांड नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर टैक्स जमा करने का अल्टीमेटम दिया है।

CSPDCL पर भी निगम सख्त

वहीं छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) को भी राहत नहीं मिली है। निगम ने तीन सब-स्टेशनों का ₹1 करोड़ 11 लाख रुपये टैक्स बकाया चुकाने के लिए नोटिस जारी किया है। जोन-5 में मौजूद 6 सब-स्टेशनों में से सिर्फ 3 का टैक्स जमा किया जा रहा है, जबकि शेष पर साल 2000 से टैक्स बकाया चला आ रहा है।

ब्याज माफी पर निगम-विद्युत कंपनी में तकरार

प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया ब्याज को लेकर निगम और विद्युत कंपनी के बीच खींचतान चल रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि जब बिजली बिल देर से चुकाने पर कंपनी अधिभार वसूलती है, तो टैक्स में ब्याज माफी संभव नहीं है।

निजी स्कूलों को छूट का मामला

सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव ने बताया कि जो निजी स्कूल RTE के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश देते हैं, उन्हें 50% टैक्स छूट का प्रावधान है। वहीं आयकर अधिनियम की धारा 12A में पंजीकृत संस्थानों को पूरी छूट दी जा रही है, जिसका फायदा बड़े निजी स्कूल उठा रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix