
Raipur : मोना सेन को मिली नई जिम्मेदारी, बनीं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मोना सेन को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में संस्कृति विभाग, महानदी भवन ने आज आदेश जारी किया है। मोना सेन की नियुक्ति को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और सांस्कृतिक जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

सिनेमा से जुड़ी नीतियों को मिलेगी नई दिशा
बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से राज्य में फिल्म निर्माण, कलाकारों को प्रोत्साहन और सिनेमा से जुड़ी नीतियों को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम राज्य की फिल्मों के प्रचार-प्रसार और सिनेमा उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



