March 5, 2026
Raipur में सगे-भाइयों ने युवक पर चाकू से किया हमला

Raipur में सगे-भाइयों ने युवक पर चाकू से किया हमला

Oct 27, 2025

रायपुर में 3 महीने पहले मारपीट का बदला लेने के लिए नाबालिग समेत पांच आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 3 चाकू और घटना में इस्तेमाल चारपहिया वाहन जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित गोपाल निर्मलकर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे वह कपूर होटल के पास अपनी स्कूटी पर बैठा था। तभी जय नेताम, उसका भाई ओमप्रकाश नेताम और उनके साथी सफेद रंग की कार में वहां पहुंचे और चाकू से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।


कार में चाकू लेकर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 3 महीने पहले की पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी-

– जय नेताम पिता स्व. रमेश नेताम (20 वर्ष) निवासी महावीर नगर, गुरु नानक कॉलोनी, गोल्डन टावर के पीछे, तेलीबांधा।
– वैभव यादव उर्फ वंशु पिता जोहान लाल यादव (21 वर्ष) निवासी श्याम नगर, क्रिश्चन कॉलोनी, तेलीबांधा।
– ओमप्रकाश नेताम पिता स्व. रमेश नेताम (20 वर्ष) निवासी महावीर नगर, गुरु नानक कॉलोनी, गोल्डन टावर के पीछे, तेलीबांधा।
– राहुल यादव पिता रामू यादव (20 वर्ष) निवासी क्रिश्चन कॉलोनी, श्याम नगर, तेलीबांधा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix