
Raipur में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरी: चेहरा ढककर घुसी महिला चोर
घर में अकेली थी वृद्ध महिला
रायपुर में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर में चोरी की घटना सामने आई है। घटना के समय घर में केवल वृद्ध महिला मौजूद थीं। इस दौरान एक महिला चोर चेहरा ढककर घर में घुस गई और मौका पाकर अलमारी से सोने की अंगूठी और नगद रकम लेकर फरार हो गई।

महिला चोर CCTV में कैद
सूत्रों के अनुसार, घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हुई है जिसमें एक महिला चेहरे को कपड़े से ढके हुए घर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला पहले से इलाके का निरीक्षण कर चुकी थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



