
Raipur में चाकू लहराते 2 बदमाश गिरफ्तार: पहले भी मारपीट में जा चुके हैं जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
रायपुर के सड़कों में चाकू लेकर घूमते बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर भनपुरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है। आसपास से गुजर रहे लोगों को डरा रहा हैं। पुलिस ने आरोपी राकेश बाघ (24) की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चाकू जब्त किया गया है।
आरोपी मारपीट में जा चुके हैं जेल
इसी तरह विलास नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है। आसपास से गुजर रहे लोगों को आतंकित कर रहा है। पुलिस ने मौके में पहुंचकर आरोपी प्रेम दुबे (20) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया है। आरोपी पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



