March 5, 2026
Raipur में भाजपा नेता की कार से कांच तोड़कर चोरी

Raipur में भाजपा नेता की कार से कांच तोड़कर चोरी

Oct 24, 2025

राजधानी रायपुर में भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास की कार में कांच तोड़कर चोरी हुई है। घटना दिवाली की रात  की है। खम्हारडीह इलाके में गौरीशंकर श्रीवास ने अपने घर के पास कार पार्क की थी। किसी अज्ञात चोर ने गाड़ी के पिछले हिस्से का कांच तोड़ दिया। फिर गाड़ी में रखें महंगे गिफ्ट और सामान चोरी कर लिए।

अगले दिन जब नेता ने गाड़ी की जांच की तो वारदात का पता चला। उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। जिसमें घटना का जिक्र भी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। अब इस मामले में कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि गृहमंत्री के करीबी ही सुरक्षित नहीं, जनता भगवान भरोसे है।


जांच में जुटी पुलिस, कांग्रेस ने उठाए सवाल

इस मामले में नेता की शिकायत के बाद खम्हारडीह थाने में गुरुवार (23 अक्टूबर) शाम FIR दर्ज हुईं है। पुलिस ने चोरी के अलावा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में केस दर्ज किया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया में भाजपा नेता के वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा है।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस अब आसपास के इलाकों में CCTV कैमरे की मदद से चोर की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ भी कर रही हैं।


DVR कैमरा भी लेकर गए चोर

बीजेपी नेता गौरीशंकर के मुताबिक, कार में सुरक्षा की दृष्टिकोण से डीवीआर कैमरा भी लगा हुआ था। चोर इतना शातिर था कि उसने महंगे गिफ्ट और सामान के साथ DVR कैमरा भी चोरी कर लिया। जिससे की वारदात की वीडियो पुलिस के हाथ न लगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix