
Raipur में असिस्टेंट सेक्रेटरी की कार का एक्सीडेंट : वित विभाग में पोस्टेड बच्चों को अस्पताल ले जा रहा था ड्राइवर
रायपुर के VIP रोड में असिस्टेंट सेक्रेटरी की कार का एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर चला रहा था। उसके साथ कार में तीन बच्चे मौजूद थे। जिन्हें वह अस्पताल ले जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार करीब आधे दर्जन लोगों को चोटें आई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 5:30 बजे के आसपास की है। रायपुर रजिस्टर्ड CG 02AU1287 नम्बर की स्विफ्ट कार को ड्राइवर चला रहा था। गाड़ी वित्त विभाग में पोस्टेड असिस्टेंट सेक्रेटरी वर्ग के अधिकारी की है। घटना के समय वह कार पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चों को लेकर माना सिविल अस्पताल चेकअप के लिए जा रहा था।

थाने नहीं पहुंचा है मामला
इस दौरान माना की ओर से तेलीबांधा की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ी के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ी के भीतर मौजूद बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं दूसरी गाड़ी पर सवार लड़कों को भी चोट आई है।
फिलहाल घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में फिलहाल माना थाना प्रभारी के पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



