
Raipur: राजधानी में आज नहीं बिकेगा मांस-मटन
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज मांस और मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री नहीं की जाएगी। यह आदेश **रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर जारी किया गया है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध केवल निगम सीमा क्षेत्र में लागू रहेगा, जबकि इसके बाहर के ग्रामीण इलाकों में यह रोक प्रभावी नहीं होगी। निगम अधिकारियों ने सभी जोन आयुक्तों को आदेश के पालन के निर्देश दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



