
Raipur: पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, युवक गंभीर, दूसरी घटना में मारपीट
चंगोराभाठा में 9 बार चाकू से वार, CCTV में कैद वारदात
राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 9 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है।
नवा रायपुर में युवक से मारपीट का मामला
इधर, नवा रायपुर के एल्सवेयर रेस्टोरेंट में शनिवार रात एक अन्य युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रास्ते से हटने की बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।
जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



