
Raipur: MG रोड पर सरेराह युवक की बेरहमी से पिटाई
मारपीट, गाली-गलौच और जान की धमकी
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने न केवल उसे बेरहमी से पीटा, बल्कि गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। हमला इतना अचानक और हिंसक था कि पीड़ित बचाव भी नहीं कर पाया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि जानको खतरा नहीं हुआ।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित आजाद चौक थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आमीर खान उर्फ बद्री और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



