
Raipur में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
रायपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे राजिम-रायपुर रोड पर मैडम चौक के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार हेमंत सोनी (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
एक युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में पीछे बैठे युवक पुरुषोत्तम कंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



