
Chhattisgarh: Raipur में युवक पर जानलेवा हमला, गाल और गर्दन पर गंभीर चोटें
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जोरापारा सिंध्दी स्कूल के सामने रहने वाले एक युवक पर बीती रात 15 सितंबर 2025 को जानलेवा हमला हुआ। हमले में युवक के गाल और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला मौदहापारा के गली थाना क्षेत्र का है।

घटना का विवरण
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवक सब्जी बेचने का काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने दोस्त बबलू के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने निकला था। रात को बबलू को रामसागरपारा में छोड़ने के बाद पीड़ित अपने दोस्त पवन के साथ भैसथान के पास शीतला मंदिर के आसपास बैठा था। तभी आरोपी सोनू साहू वहां पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि सोनू ने उसे मोहल्ले में “बड़ा दादा” बनने का ताना देते हुए मां-बाप और बहन को गंदी गालियां दीं। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो सोनू ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हमला शुरू कर दिया।
कांच की बोतल से हमला
आरोपी ने न केवल हाथ-पांव से मारपीट की, बल्कि पास पड़ी एक कांच की बोतल को तोड़कर भी पीड़ित पर हमला किया। इस हमले में पीड़ित के गाल और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
मौदहापारा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू साहू की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



