
Raipur: धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
खमतराई थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फैली दहशत खत्म
रायपुर। राजधानी रायपुर में खमतराई थाना पुलिस ने रविवार, 16 नवंबर को धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की। दर्री तालाब, भनपुरी क्षेत्र से लगातार सूचना मिल रही थी कि एक युवक हाथ में चाकू लहराते हुए राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैला रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को पकड़ लिया। युवक की पहचान तौसिफ मेमन (उम्र 20 वर्ष), पिता आरिफ मेमन, निवासी रामेश्वर नगर शिव मंदिर, भनपुरी थाना खमतराई के रूप में हुई।

आरोपी के पास से मिला धारदार चाकू
पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। युवक चाकू दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 1185/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



