March 6, 2026
Raipur: उरला थाने से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Raipur: उरला थाने से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Oct 19, 2025

थाने के अंदर से हुआ फरार, ड्यूटी पर मौजूद थे दर्जनभर कर्मचारी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों पर पुलिस का खौफ मानो खत्म होता जा रहा है। बीती रात उरला थाने के भीतर से एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय नाइट ड्यूटी इंचार्ज अधिकारी के साथ करीब दर्जनभर कर्मचारी थाने में मौजूद थे, फिर भी आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।

लॉकअप से भागा आरोपी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा था। रात के समय किसी बहाने से उसने पुलिसकर्मियों का ध्यान भटकाया और मौका पाकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद तत्काल जांच शुरू की गई। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं, थाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने जताई नाराजगी
थाने के अंदर से आरोपी के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना को गंभीर मानते हुए जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix