March 4, 2026
Raipur: टाटीबंध चौक पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल

Raipur: टाटीबंध चौक पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल

Jan 5, 2026

रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक पर 2 जनवरी को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक आकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक का पिछला चक्का उनके पेट और कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे गंभीर चोटें आईं। घायल आकाश को तुरंत एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्ग जा रहे थे दोनों साथी, पेपर देने के बाद
रिपोर्ट के अनुसार, आकाश साहू और उनका साथी पेपर देकर अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर दुर्ग लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे टाटीबंध चौक के पास मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-07-AM-1204) मुड़ते समय पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक HR-55-AM-4154) ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे और ट्रक का पिछला चक्का उनके पेट व कमर के पास से गुजर गया।

पेट और कमर पर गंभीर चोटें, हालत नाजुक
हादसे में आकाश साहू को पेट और कमर के आसपास गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें एम्स पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी आकाश के साले के दोस्त युवराज साहू ने परिवार को दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने दर्ज की FIR, ट्रक चालक की तलाश
सूचना मिलते ही टाटीबंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix