
Raipur: तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
अग्रसेन धाम चौक के पास हादसा
राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अग्रसेन धाम चौक के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कार में सवार थे दो युवक और दो युवतियां
जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। बताया जा रहा है कि सभी रविवार की वीकेंड नाइट पार्टी से लौटकर रायपुर शहर की ओर आ रहे थे।

हादसे के बाद सभी फरार
टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद किसी ने भी घायल की मदद नहीं की और सभी कार छोड़कर भाग निकले।
कार को लेकर चर्चाएं, पुलिस जांच में जुटी
हादसे में शामिल कार को लेकर यह चर्चा है कि वह किसी विधायक के बेटे की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



