February 1, 2026
Raipur में त्योहारी सीजन के चलते उड़नदस्ता गैंग सक्रिय

Raipur में त्योहारी सीजन के चलते उड़नदस्ता गैंग सक्रिय

Aug 26, 2025

रायपुर: राजधानी रायपुर में त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में उड़नदस्ता गैंग की सक्रियता में तेजी देखी जा रही है। इसकी बानगी कोतवाली इलाके में सामने आई, जहां सुखमा से शिशा विभाग में पदस्थ एक महिला अपना इलाज कराने और अपनी बेटी से होस्टल में मिलने रायपुर पहुंची थी। इस दौरान ऑटो में सफर के वक्त उसके सोने-चांदी के गहनों से भरा डिब्बा अज्ञात तीन महिलाओं ने चोरी कर लिया और फरार हो गईं। पीड़िता के अनुसार, वह सुखमा से बस के जरिए रायपुर आई थी और अपने साथ तीन बैग लेकर पचपेड़ी नाका स्थित लालगंगा कॉम्प्लेक्स के एक क्लिनिक में इलाज के लिए गई थी। इसके बाद वह शॉपिंग के लिए ई-रिक्शा से गोल बाजार की ओर निकली थी।

घटना का विवरण
कोतवाली क्षेत्र में पीड़िता अपनी बेटी के होस्टल के बाहर ई-रिक्शा में बैठी थी। तभी तीन अज्ञात महिलाओं ने उससे बात शुरू की और बैग में दिक्कत होने का बहाना बनाकर उसे उलझाया। इस बीच एक महिला ने शातिराना अंदाज में बैग से गहनों से भरा डिब्बा निकाल लिया। इसके बाद तीनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए सामान में सोने की चेन, 1 टोला का सोने का लॉकेट, 6 ग्राम की दो सोने की बालियां और अन्य ज्वेलरी शामिल थी, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। इससे पहले रायपुर रेंज के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में ऐसी वारदातों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे

पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली थाने में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, स्थानीय बाजारों और होस्टल क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में चोरी और ठगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि लोग कीमती सामान लेकर बाजारों में आते हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix