February 8, 2026
परिवार के Raipur जाने के दौरान चोरों ने उड़ाए 3.25 लाख रुपये और जेवरात

परिवार के Raipur जाने के दौरान चोरों ने उड़ाए 3.25 लाख रुपये और जेवरात

Feb 7, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से सूने घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 9, बेहरापारा निवासी रविन्द्र राय (54 वर्ष) के घर अज्ञात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर नकदी और सोना-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

रायपुर गया था पूरा परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र राय खेती-किसानी और ठेकेदारी का कार्य करते हैं। वे बुधवार को अपने परिवार के साथ किसी आवश्यक कार्य से रायपुर गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था और किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

पड़ोसी की सूचना से हुआ खुलासा
शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाली सूरजमती बाई ने रविन्द्र राय को फोन कर बताया कि उनके घर का पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और चोरी की आशंका है। सूचना मिलते ही रविन्द्र राय रायपुर से रायगढ़ लौटे और शाम को घर पहुंचे।

घर के अंदर बिखरा मिला सामान
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और घर के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके हैं।

करीब 3.25 लाख रुपये का नुकसान
पीड़ित के अनुसार चोरी गई नकदी और जेवरात की कुल कीमत लगभग 3 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना धरमजयगढ़ थाना पुलिस को दी गई, जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix