
Raipur में स्पा सेंटर के संचालक से सवा लाख की लूट
राजनीतिक संगठन का नाम लेकर बदमाशों ने दी प्रोटेक्शन मनी की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक स्पा सेंटर के संचालक से सवा लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 से 25 बदमाशों ने खुद को एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा बताकर संचालक से जबरन प्रोटेक्शन मनी की मांग की और धमकी देते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया।

रात 8 बजे घटी घटना
यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। बदमाश स्पा सेंटर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए संचालक से पैसे की मांग करने लगे। जब संचालक ने इंकार किया, तो उन्होंने जबरन सवा लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
संचालक ने दर्ज कराई शिकायत
वेलनेस स्पा सेंटर के संचालक सन्नी मनवानी ने राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बदमाश खुद को राजनीतिक संगठन से जुड़ा बताकर धमकी दे रहे थे और पैसे न देने पर नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



