
Raipur: फाफाडीह शराब भट्टी के पास युवक की बेरहम हत्या, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फाफाडीह शराब भट्टी के पास एक युवक की निर्मम हत्या ने सनसनी फैला दी है। 29 वर्षीय अमर लोहार को अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आधी रात को गश्ती दल को शराब भट्टी के पास खून से लथपथ शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
आधी रात को मिला खून से लथपथ शव
घटना देर रात की है जब पुलिस की गश्ती टीम फाफाडीह इलाके में शराब भट्टी के पास उन्हें खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा मिला। तुरंत उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव की हालत देखकर स्पष्ट था कि हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है।

शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक अमर लोहार के गाल, पेट और हाथों पर चाकू के कई गहरे निशान मिले हैं। हमलावरों ने उसे बार-बार चाकू घोंपकर मार डाला। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस पुरानी रंजिश या किसी विवाद की आशंका जता रही है।
अज्ञात हत्यारे फरार, पुलिस ने शुरू की छानबीन
हत्या के आरोपियों की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अज्ञात हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। देवेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों तक पहुंच बनाई जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



