
Raipur: गांधी नगर में अवैध शराब और सट्टा संचालन पर बड़ी कार्रवाई
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 20 सदस्यीय टीम ने मारी रेड
राजधानी रायपुर में शनिवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को थाना कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, यहां कुछ लोग अवैध रूप से शराब बिक्री करने के साथ-साथ पर्ची के माध्यम से सट्टा भी संचालित कर रहे थे।
रेड के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 20 सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब बेचते और सट्टा चलाते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पूछताछ में सामने आया मास्टरमाइंड का नाम
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद रफीक खान, घनश्याम शर्मा और अरूण सोना बताया। वहीं, आरोपियों ने खुलासा किया कि कालीबाड़ी, रायपुर निवासी रवि साहू द्वारा अवैध शराब बिक्री और सट्टा संचालन करवाया जा रहा था।
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी रवि साहू की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध शराब और सट्टा जैसे अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



