
महंतपारा में शराब को लेकर विवाद: युवक से मारपीट, दो आरोपियों पर केस दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के महंतपारा इलाके में शराब को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक राजेन्द्र कुमार कलियारी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 25 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे की है।

शराब के पैसे मांगने से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेन्द्र कुमार कलियारी महंतपारा सामुदायिक भवन के पास रहते हैं और पेटिंग (पेंटिंग) का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, तभी मोहल्ले का रहने वाला बन्टी लदेर शराब पीकर गाली-गलौच कर रहा था।
बन्टी ने राजेन्द्र से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन राजेन्द्र ने देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर बन्टी ने उनके माता-पिता को अश्लील गालियां देना शुरू कर दीं।
मना करने पर की मारपीट
जब राजेन्द्र ने बन्टी को गाली देने से रोका, तो बन्टी और उसके साथी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



