
Raipur: चलती ट्रेन में सेल्फी लेना पड़ा भारी, युवती की मौत
रायपुर में रेलवे ब्रिज से गिरकर सिर में आई गंभीर चोट, नहीं हो पाई पहचानराजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन में सेल्फी लेते समय एक युवती का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे ट्रैक पर गिरकर मौत के मुंह में समा गई। यह हादसा खारून नदी रेलवे ब्रिज के पास हुआ।
चलती ट्रेन से गिरकर मौके पर ही तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, 20 से 22 वर्ष की अज्ञात युवती ट्रेन में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान उसने चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश की, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह ब्रिज से नीचे ट्रैक पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे दिन मिली शव की सूचना
घटना रात के समय हुई थी, लेकिन पुलिस को अगले दिन ट्रैक के किनारे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
तीन दिनों तक नहीं हो सकी पहचान
पुलिस ने बताया कि तीन दिनों तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को लावारिस मानते हुए दफन कर दिया गया।
हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने युवती का शव मिलने की जानकारी मीडिया को भी नहीं दी, जिससे पहचान प्रक्रिया में और देरी हुई।
मामले की जांच जारी
फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है ताकि युवती की पहचान हो सके।
पुलिस ने यह भी अपील की है कि कोई भी व्यक्ति लापता युवती की जानकारी दे तो तत्काल नजदीकी थाने से संपर्क करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



