
Raipur: साईंस कॉलेज छात्रावास में घुसकर मारपीट करने वाले चार फरार आरोपी गिरफ्तार
अब तक कुल 10 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, फरार आरोपियों की तलाश जारी
रायपुर। थाना सरस्वती नगर क्षेत्र अंतर्गत साईंस कॉलेज छात्रावास में घुसकर छात्रों से मारपीट करने वाले चार फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

छात्रावास में घुसकर की गई थी मारपीट और लूटपाट
12 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:45 बजे 50-60 लोगों का एक गैंग साईंस कॉलेज हॉस्टल में घुस गया था। आरोपियों ने छात्रों के साथ हाथ-मुक्का, डंडा और चाकू से हमला किया तथा उनके सामान की चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 246/25 धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
पहले ही छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर, धर्माशुं सोनपिपरे, गेबिन यादव, प्रतीक यादव, आकाश गुप्ता उर्फ बाबू और थानेश्वर उर्फ सोनू साहू शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



