February 1, 2026
नया रायपुर में स्कूल बस हादसा

नया रायपुर में स्कूल बस हादसा

Jan 26, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, आया घायल
रायपुर। नया रायपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार आया के सिर में चोट आई है, जबकि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बड़ी अनहोनी टली
गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस में सवार अधिकांश बच्चों को पहले ही सुरक्षित उतारा जा चुका था। इसी कारण किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

श्रीराम तिराहा के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालक पेशे से ड्राइवर, निवासी ग्राम चेरिया, थाना राखी, जिला रायपुर, आदर्श इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-30, नया रायपुर की स्कूल बस क्रमांक CG04MT 9527 का संचालन कर रहा था। शुक्रवार 24 जनवरी 2026 को वह बच्चों को लेकर आया पुष्पा बाई साहू और कंडक्टर जानू विश्वकर्मा के साथ रवाना हुआ था। कुछ बच्चों को आरंग में छोड़ने के बाद बस रायपुर की ओर बढ़ रही थी।

ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
दोपहर करीब 1.30 बजे, श्रीराम तिराहा के पास रायपुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG04HV 6595 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर
हादसे के दौरान बस में मौजूद आया पुष्पा बाई साहू के सिर में चोट आई। बस चालक और कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक सहायता दिलाई और बच्चों को सुरक्षित रखा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई लापरवाही

ट्रक चालक पर केस दर्ज
आया पुष्पा बाई साहू और कंडक्टर जानू विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रक चालक अत्यधिक तेज रफ्तार में था और लापरवाहीपूर्वक बस को टक्कर मारी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की जांच की। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix