
Raipur में सट्टा नेटवर्क सक्रिय, पैसों के विवाद में मारपीट
रायपुर। राजधानी में क्रिकेट सट्टा और अवैध जुआ कारोबार का जाल लगातार फैलता जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद यह नेटवर्क न केवल सक्रिय है, बल्कि इससे जुड़े लोगों के हौसले भी दिन-ब-दिन बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला रामसागरपारा क्षेत्र का है, जहां सट्टा रकम को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

सट्टा पैसों को लेकर बढ़ा विवाद
मिली जानकारी के अनुसार दो युवकों ने सट्टा लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे पैसों की वसूली को लेकर धमकी दी और विरोध करने पर जमकर मारपीट की।
आरोपियों की पहचान
आरोपियों की पहचान नितेश सिन्हा उर्फ शिबू और दादू (79 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों शहर के कुछ बड़े सट्टा नेटवर्क के लिए दलाली और वसूली का काम करते हैं। इनका काम कथित तौर पर अवैध जुआ और क्रिकेट सट्टे से जुड़ी रकम की उगाही करना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



