February 12, 2026
महादेव-सिंडिकेट की तर्ज पर ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

महादेव-सिंडिकेट की तर्ज पर ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

Feb 12, 2026

खंडहर मकान में चल रहा था सट्टे का खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में महादेव-सिंडिकेट की तर्ज पर संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कबीर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खंडहर मकान में बैठकर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वेबसाइट के जरिए लगाया जा रहा था ऑनलाइन दांव
पुलिस के अनुसार आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, जहां आरोपी खंडहरनुमा मकान में बैठकर लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालन कर रहे थे।

18 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल सट्टा संचालन में किया जा रहा था।

महादेव ऐप की तर्ज पर संचालित था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क महादेव-सिंडिकेट की तर्ज पर संचालित किया जा रहा था। आरोपी अलग-अलग आईडी बनाकर लोगों से ऑनलाइन दांव लगवाते थे और मोटी रकम वसूलते थे।

आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix