
Raipur: सरपंच को जान से मारने की धमकी, चाकू से हमला करने की कोशिश — मालीडीह में तनाव
रायपुर। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के मालीडीह थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत की सरपंच पर जान से मारने की धमकी और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सरपंच ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 24 अक्टूबर 2025 की रात करीब 2 बजे गौरा चौक में आयोजित मातर कार्यक्रम के दौरान हुई।

कार्यक्रम के दौरान विवाद, गाली-गलौच से बिगड़ा माहौल
जानकारी के अनुसार, गौरा चौक में मातर कार्यक्रम के दौरान सुआ नृत्य का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम में तामेश्वर चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, सुभाष चतुर्वेदी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। इसी बीच, तामेश्वर चतुर्वेदी ने सरपंच के भाई और उपसरपंच राजू चतुर्वेदी को कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर आपत्ति जताई और अश्लील गालियां देने लगा।
विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर दिया गया।
घर लौटते वक्त रास्ते में हुआ हमला
सरपंच ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे अपने बच्चों के साथ घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में कैथिन के घर के पास तामेश्वर चतुर्वेदी और उसके साथी पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सरपंच को जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की जानकारी मिलते ही मालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



