March 2, 2026
रायपुर में सनसनीखेज हत्याकांड: गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाला पति 24 घंटे में गिरफ्तार

रायपुर में सनसनीखेज हत्याकांड: गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाला पति 24 घंटे में गिरफ्तार

Jul 11, 2025

रायपुर, 11 जुलाई 2025:

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण निजी विवाद बताया जा रहा है।

घटना का खुलासा, शिकायत दर्ज

10 जुलाई 2025 को रोहा राम रजक, निवासी ग्राम दौरेंगा, जिला बलौदा बाजार, ने तिल्दा नेवरा थाने में शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन सुरूज की शादी एक वर्ष पहले ग्राम छतौद, तिल्दा नेवरा निवासी प्रदुम निर्मलकर से हुई थी। सुरूज, जो सात माह की गर्भवती थी, अपने पति के साथ संयुक्त परिवार में रह रही थी। 10 जुलाई को प्रदुम ने फोन कर सुरूज की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जब रोहा अपने परिवार के साथ छतौद पहुंचे, तो सुरूज मृत अवस्था में घर के कमरे में जमीन पर पड़ी थी।

पीएम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया और मृतिका का पोस्टमॉर्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु का कारण दम घुटना और प्रकृति हत्यात्मक होने की पुष्टि की। इसके आधार पर थाना तिल्दा नेवरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 293/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी परेश कुमार पांडेय और थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को तत्काल आरोपी की पतासाजी के निर्देश दिए।

गहन पूछताछ में टूटा आरोपी

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मृतिका के परिजनों, ससुराल वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि प्रदुम निर्मलकर ने पहले भी सुरूज के साथ मारपीट की थी, जिसे सामाजिक स्तर पर सुलझाया गया था। गहन पूछताछ में प्रदुम बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। अंततः, साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी सुरूज की हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि निजी विवाद के चलते उसने आवेश में आकर सुरूज के मुंह, नाक और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

आरोपी प्रदुम निर्मलकर, पिता श्याम लाल निर्मलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम छतौद, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी, प्रभारी परेश कुमार पांडेय, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र. आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, धनंजय गोस्वामी, अमित घृतलहरे, प्रकाश नारायण पात्रे, संजय मरकाम, उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सउनि शंकर लाल वर्मा, अमिला नाग, प्र. आर. जालम सिंह साहू, दीपक सेन, कुलदीपक वर्मा और म. आर. पूजा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix