
Raipur में समोसा बेचने वाले युवक की संदिग्ध मौत, सीतला तालाब में मिला शव
खमतराई इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। सीतला तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान और काम
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन यादव के रूप में हुई है। अर्जुन खमतराई क्षेत्र में ही लालू नामक व्यक्ति की दुकान में समोसा बेचने का काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अर्जुन को गुरुवार देर रात तक दुकान के पास देखा गया था।
जेब से मिली शराब की बोतल, मामला संदिग्ध
जब पुलिस ने शव की तलाशी ली तो अर्जुन की जेब से शराब की एक बोतल बरामद हुई। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
स्थानीयों में दहशत और नाराज़गी
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीतला तालाब में इस तरह की घटनाएं पहले भी दो-तीन बार हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी दोनों देखी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



