
Raipur में रिम्स हॉस्पिटल पर शव को बंधक बनाने का आरोप
मृतका के पिता बोले – बेटी की लाश देने से इंकार, जबरन थानों के चक्कर लगवा रहा है अस्पताल प्रबंधन
रायपुर। राजधानी रायपुर के रिम्स हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने एक मृत लड़की का शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां रिम्स हॉस्पिटल संचालित है।
इलाज के दौरान हुई मौत, शव देने से इंकार
जानकारी के अनुसार, राजिम निवासी किसान हेमंत सोनवानी की 15 वर्षीय बेटी को 7 नवंबर को सांप के काटने पर रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीती रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इंकार कर दिया और बिल चुकाने के लिए दबाव बनाया।

हंगामा और पुलिस की दखलअंदाजी
घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप – करवा रहे हैं थानों के चक्कर
मृतका के पिता हेमंत सोनवानी का कहना है कि बेटी की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन उन्हें जबरन थानों के चक्कर लगवा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे की मांग पूरी न होने तक शव नहीं दिया जा रहा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



