March 4, 2026
Raipur: रेत खदान विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

Raipur: रेत खदान विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

Oct 15, 2025

ग्राम गुदगुदा रेत घाट में हुआ झगड़ा, आरोपियों पर गाली-गलौज और हमला करने का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के लक्ष्मीनगर, गोंदवारा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने रेत खदान में हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है और कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है। घटना 8 अक्टूबर 2025 की रात की है, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ ग्राम गुदगुदा रेत घाट गया था।

रेती लोडिंग की जानकारी लेने गया था युवक
युवक ने पुलिस को बताया कि वे लोग वहां की रेती लोडिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे। रात करीब 8:30 बजे, जब वे नहर किनारे पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद नरेन्द्र मनहरे, खम्मन कुर्रे, गुरुशरण कुर्रे और अहमद ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
पीड़ित के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix