
Raipur में फरार सूदखोर रोहित तोमर पर पुलिस का शिकंजा कसता हुआ
इनाम घोषित, पकड़वाने पर मिलेगे 5 हजार रुपये
5 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई तेज
रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, उगाही और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय रहे चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है। लगातार 5 महीने से फरार चल रहे रोहित तोमर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
यह इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो आरोपी को पकड़वाने या उसके ठिकाने की पुख्ता जानकारी पुलिस तक पहुंचाएगा।

भाई पर भी घोषित हो चुका है इनाम
इससे पहले उसके बड़े भाई और अपराधी प्रवृत्ति वाले वीरेन्द्र तोमर पर भी पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था। दोनों भाई कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और रायपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।
लगातार बढ़ते अपराधों से पुलिस सतर्क
पुलिस का कहना है कि सूदखोरी और उगाही के मामलों में लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद रोहित तोमर पर कार्रवाई और तेज की गई है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



